ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी: Lockdown में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, सरकारी कर्मचारी की बेटी की शादी में जुटे सैकड़ों लोग

सीतामढ़ी: Lockdown में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, सरकारी कर्मचारी की बेटी की शादी में जुटे सैकड़ों लोग

28-May-2021 10:50 AM

By KUMAR SAURABH

SITAMARHI: एक ओर कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकेने को लेकर बिहार में लॉकडाउन की अवधि बढ़ायी गयी है। लॉकडाउन 1 जून तक लागू है। इसे लेकर जारी गाइडलाइन में भी शादी समारोह में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक है लेकिन सीतामढ़ी में एक सरकारी कर्मचारी ने सरकार के लॉकडाउन के नियमावली की धज्जियां उड़ा दी।



मामला डुमरा थाना क्षेत्र के माधोपुर रोशन पंचायत के भीसा गांव का है जहां पंचायत सचिव वीरेंद्र कुमार की बेटी की शादी में सैकड़ों लोग जुटे। इस दौरान स्टेज पर बार बालाओं ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं रोक के बावजूद बैंड बाजे भी बजवाये गए। 



जबकि लॉकडाउन-3 आयोजित होने वाली शादी समारोह में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। फिर भी शादी समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हए। लॉकडाउन- 3 में शादी को लेकर जो नियमावली बनाई गई उसकी भी जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। 



इस दौरान शादी समारोह में शामिल लोगों में तनिक भी कोरोना का खौफ नहीं दिखा। शादी में शिरकत करने वाला किसी भी व्यक्ति ने ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और ना ही मास्क ही लगाया। सारी रात शादी समारोह के दौरान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा गया। सरकारी नियमों के अनुसार बैंड बाजे तथा डीजे के रोक है बावजूद इसके शादी समारोह में बैंड बाजा भी बजा और डीजे की धुन पर बार बालाओं के ठुमके भी लगे।