समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
23-May-2020 03:59 PM
DESK : लॉकडाउन में पति-पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हो रहा है. ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक पत्नी और उसके परिवारवालों ने पति की हत्या कर दी. अवैध संबंध को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.
वारदात उत्तर प्रदेश के बरियारपुर इलाके की है. जहां बांदा जिला के रहने वाले रामकिशोर की हत्या मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. रामकिशोर की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अल्का देवी, सास ललिता देवी और साले सुरजीत और साकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रामकिशोर की हत्या पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने के कारण की गई.
मृतक रामकिशोर यूपी से अपने ससुराल लौटा था. लॉकडाउन में वह फंस गया था. इस दौरान उसको अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया. वह अपनी पत्नी को इसके लिए मना कर रहा था. लेकिन पत्नी नहीं मान रही थी. गांव के ही एक युवक के साथ उसका अवैध संबंध था. आशंका जताई जा रही कि इसी विरोध का खामियाजा रामकिशोर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.
ग्रामीणों ने बताया कि जब रामकिशोर ने पत्नी के अवैध संबंध का विरोध किया तो साला सुरजीत और साकेत के साथ पत्नी एवं सास के द्वारा उसके साथ मारपीट किया. मारपीट में ही रामकिशोर की मौत हो गई. मौत के बाद इन लोगों ने घर में रामकिशोर को जला कर हत्या को दूसरी कहानी गढ़ने की कोशिश की. ठेले पर अधजले शव को लादकर कल्याण टोला गंगा ढाब में गंगा के बालू में दफन कर दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की और पत्नी समेत कई लोगों को अरेस्ट किया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.