ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

लॉकडाउन तोड़ने पर कई देशों में है कठोर सजा, 1 करोड़ जुर्माना तो कहीं पर देखते ही गोली मारने का आदेश

04-Apr-2020 12:30 PM

DESK: कोरोना संकट को लेकर भारत में हुए लॉकडाउन को लोग हल्के में ले रहे हैं. लेकिन कई देशों में लॉकडाउन को लेकर कठोर सजा का प्रावधान है. इस कठोर सजा का फायदा यह होता है कि लोग नियम को सख्ती के साथ पालन करते हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार भारत में अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है. कई राज्यों में लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस सड़क पर मुर्गा बनाकर ही छोड़ दे रही है. इस तरह के कई राज्यों में मामले आ चुके हैं. लेकिन इस तरह की छुट विदेशों में नहीं है.

सबसे कठोर सजा फिलीपींस में

लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने के लिए फिलीपींस में देखते ही लोगों को गोली मारने का आदेश दिया गया है. यह आदेश राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने दिया है. इसके अलावे दक्षिण अफ्रीका में बाहर निकलने वालों को पुलिस रबर की गोली से मार रही है. सऊदी अरब में एक करोड़ का जुर्माना है. ऑस्ट्रेलिया में कुछ जगहों पर में 23 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है. 

रूस में 7 साल की सजा

लॉकडाउन तोड़ने पर भारत में 2 साल की अधिकतम सजा है तो वही रूस में 7 साल की सजा का प्रावधान है. अगर मैक्सिको में कोई अपनी बीमारी छिपाने की कोशिश करता है तो उसको लेकर भी तीन साल की सजा का प्रावधान है. कोलंबिया में नेशनल आईडी के नंबर के आधार दिखाने के बाद ही आप बाहर निकल सकते हैं. जिनकी आईडी नंबर की लास्ट में 0,4,7 होगा वह सोमवार को निकल सकते हैं. इसी तरह से पनामा में अलग-अलग दिन पुरूष और महिला निकलती है. महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं. इस तरह से कई देशों में कठोर सजा है.  यूएन के अनुसार कोरोना को लेकर 90 देशों में लॉकडाउन है और 180 देशों में स्कूल और कॉलेज बंद है.