Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
27-Feb-2024 11:27 AM
By First Bihar
PATNA : मिथिला विश्वविद्यालय की 27 फरवरी को सीनेट की प्रस्तावित विशेष बैठक स्थगित कर दी गई है। कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीनेट की बैठक की नयी तिथि की सूचना ससमय सदस्यों को पुनः दी जाएगी।बैठक को स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है।आज बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है। यह बैठक के के पाठक के तरफ से बुलाई गई थी।
दरअसल, सीनेट की विशेष बैठक में विश्वविद्यालय का वार्षिक बजट पेश करने को नियम विरुद्ध बताने हुए सीनेट सदस्य ने अपना विरोध दर्ज कराया था। मालूम हो कि 6 फरवरी को कुलसचिव ने सीनेट की विशेष बैठक से संबंधित पत्र सदस्यों को भेजा था।सूचना पत्र में नीचे कार्य सूची में सीनेट संचालन नियमावली के नियम 8 (1) (बी) के तहत कार्य सूची में शामिल मदों पर संशोधन का प्रस्ताव 16 फरवरी तक जमा करने का आग्रह किया था।
उधर, आदेश जारी करने के करीब 10 दिनों के बाद सीनेट सदस्य सीनेट की विशेष बैठक में बजट पर चर्चा करने के साथ ही बैठक बुलाने के तरीके पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। सीनेट सदस्य गगन झा ने आवेदन में बैठक बुलाने के तरीके को ही नियम विरुद्ध बताया है। उसके बाद अब इसको लेकर शिक्षा मंत्री यह निर्णय लिया है।