ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

LNMU का नया कारनामा, स्टूडेंट के एडमिट कार्ड में गवर्नर का फोटो

LNMU का नया कारनामा, स्टूडेंट के एडमिट कार्ड में गवर्नर का फोटो

09-Sep-2022 05:40 PM

DARBHANGA: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU)  का फिर एक नया कारनामा सामने आया है। बीए पार्ट थ्री के छात्र को जो एडमिट कार्ड जारी किया गया है उसमें बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगा दिया गया है। महामहिम राज्यपाल का फोटो लगा एडमिट कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जो विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।


ऐसा सिर्फ ब‍िहार में ही हो सकता है। एडमिट कार्ड पर छात्र की जगह गवर्नर की तस्वीर लगा दी गयी। जी हां हम बात कर रहे हैं दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की जिसके कारनामे की चर्चा आए दिन होती रही है। इस बार भी हो रही है। इस बार तो विश्वविद्यालय ने स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। 


एडमिट कार्ड में छात्र की फोटो की जगह बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर लगा दी गयी है। यह एडमिट कार्ट बीते गुरुवार को जारी किया गया था। जिसमें  रविश कुमार सानू जो कि बीडी कॉलेज बेगूसराय का छात्र है उसके एडमिट कार्ड में  बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर लगी है। जब इस बात की खबर छात्रों को हुई तब विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। मामला अब तुल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। जो यूनिवर्सिटी की कार्यशौली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में स्नातक के स्टूडेंट के अंक प्रमाण पत्र में 100 नंबर की परीक्षा में 151 नंबर देने का मामला सामना आया था। जिसे लेकर भी यूनिवर्सिटी विवादों में आ गयी थी। इस मामले को छात्र अभी भूले भी नहीं थे कि फिर से एक गलती यूनिवर्सिटी ने कर दी।