Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
03-Jun-2020 04:20 PM
DELHI : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी सभी दलों से आगे निकल गई है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम तय कर देग.चिराग ने आज पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की. जिसमें उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि चिराग पासवान जुलाई के पहले अपने उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी दे देंगे कि किस विधानसभा से उन्हें मैदान में उतरना है.
बैठक में शामिल हुई सभी प्रकोष्ठ के नेता
चिराग पासवान ने आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्यों और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की इस बैठक में सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल थे. बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लंबे वक्त तक चर्चा हुई. जिसमें तय किया गया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में उम्मीदवारों का चयन जल्द कर दिया जाए. एलजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान जल्द ही उम्मीदवारों को उनके विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी दे देंगे. लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की जाएगी. बिहार में एनडीए के साथ एलजेपी चुनाव लड़ने वाली है लिहाजा सीट बंटवारा और विधानसभा क्षेत्रों की घोषणा होने तक के सार्वजनिक तौर पर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी.
कई सीनियर नेता भी हुए शामिल
आज की बैठक में चिराग पासवान के अलावे पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद पशुपति कुमार पारस, महबूब अली कैसर समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रहे. पार्टी ने तय किया है कि विधानसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ता बिहार में केंद्र सरकार की तरफ से किए गए कामकाज को लेकर जनसंपर्क चलाएगी. केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व में गरीबों को अनाज दिए जाने सहित अन्य कदम उठाए गए. कोरोना वायरस संकट में किए गए इन कामों की चर्चा पार्टी के नेता और कार्यकर्ता करेंगे. लेकिन सबसे अहम बात यह है कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बारे में चिराग पासवान ने जिस तरह जानकारी दी है. उसके बाद एलजेपी के अंदर विधानसभा टिकट के दावेदारों के बीच आपाधापी मच गई है.