परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
21-May-2023 05:21 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोजपा रामविलास पार्टी के अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। एसकेएम के मंच से कार्यकर्ताओं को चिराग पासवान ने संबोधित किया। कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ा गया यही नहीं मेरे घर को भी खाली कराया गया। लेकिन मैं शेर का बेटा हूं किसी से डरता नहीं।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। बिहार में समाज को बांटने वाली सरकार है। दलित-महादलित करके लोगों को बांटा गया है। लालू-नीतीश के 33 साल में दलितों का उत्थान नहीं हो सका। लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं पहले बिहार का हालात देखें फिर दूसरे प्रदेश के बारे में चिंता करें। बिहार को छोड़कर देशभर के भ्रमण पर निकले हैं। इधर बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस को ही गोली मार रहे हैं। जो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की कमजोरी को दिखाता है।
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार पर कोई ध्यान नहीं है। स्थिति यह है कि पीड़ित परिवार से भी वे मिलना मुनासिब नहीं समझते हैं। नीतीश कुमार को दिन में भी प्रधानमंत्री का ही सपना आ रहा है। वे आए दिन पीएम बनने का सपना देखते रहते हैं। नीतीश कुमार खुद को स्वघोषित प्रधानमंत्री कहते हैं। नीतीश कुमार को अपनी व्यक्तिगत चिंता है। उन्हें अपनी पार्टी की चिंता नहीं है और ना ही गठबंधन के घटक दलों की ही चिंता है।
चिराग ने कहा कि जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कि अवहेलना होती है वहां भी वे जाते हैं उन्हें सिर्फ और सिर्फ खुद की फिक्र है। जनता से भी उन्हें कोई मतलब नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया ने चिराग पासवान से यह पूछा कि लोजपा रामविलास किसी गठबंधन का हिस्सा होगी या फिर अकेले चुनाव लड़ेगी इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि चुनाव के वक्त ही इस पर फैसला लिया जाएगा।