ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / पटना में लोजपा के प्रदेश सचिव की मौत, एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े अपराधियों...

पटना में लोजपा के प्रदेश सचिव की मौत, एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियों से भूना था

01-Jan-2021 04:28 PM

By Ramesh Rai

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के अस्पताल में इलाज करा रहे लोजपा के प्रदेश सचिव और गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी की मौत  हो गई है. एक सप्ताह पहले समस्तीपुर के वारिसनगर थाना इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े राजेश साहनी को गोलियों से भून दिया था, जिन्होंने अब दम तोड़ दिया है. लोजपा नेता की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मुखिया राजेश सहनी अपने इलाके में काफी लोकप्रिय थे. साथ ही पार्टी लोजपा में भी उनकी अच्छी खासी पहचान थी. वे लगातार दो टर्म से गोही पंचायत के मुखिया थे. कुछ महीने पहले भी उनपर अपराधियों ने गोली मारकर जानलेवा हमला किया था लेकिन तब उनकी जान बच गई थी. उन्होंने अपने जान की सुरक्षा के लिए आलाधिकारियों से गुहार भी लगाई थी. परंतु एक सप्ताह पहले जब वे वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गाछी के समीप से गुजर रहे थे. पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. उन्हें गम्भीर हालत में डीएमसीएच भर्ती कराया गया था. वहां और ज्यादा हालत बिगड़ने पर पीएमसीएच पटना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. 


news image


मुखिया द्वारा बयान नहीं दिए जाने की हालत में उनकी पत्नी के बयान पर ही सात लोगों को नामजद बनाते हुए जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी भी नही हो पाई है . लेकिन इसी बीच नए साल के दिन ही मुखिया राजेश सहनी की मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके पंचायत और पार्टी के लोगों के साथ ही उन्हें चाहने वालों में भी शोक की लहर फैल गई है.


news image


बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट में जगह बनाने वाले वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी से भी इन्होंने मुलाक़ात की थी. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्सय एवं पसुपालन मंत्री मुकेश साहनी से मिलकर इन्होंने बधाई दी थी. आपको बता दें कि राजेश कुमार साहनी मुखिया और  सचिव होने के अलावा बिहार मत्स्य सहकारी संघ डायरेक्टर भी थे.


news image


बिहार में इन दिनों राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. बीते गुरूवार को आरा में भी अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना भोजपुर जिले के गड़हनी थाना इलाके रमडिहरा गांव की है. जहां अपराधियों ने आयर थाना इलाके के भेड़री गांव के रहने वाले हरिद्वार यादव के बेटे रवि यादव का मर्डर कर दिया था.