पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
21-Aug-2020 03:48 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है. एलजेपी की नई नसीहत बिहार में स्वच्छता अभियान की हवा निकलने के बाद आई है. लोजपा की तरफ से कहा गया है कि स्वच्छता अभियान सर्वे में बिहार के शहरों का जो परफॉर्मेंस रहा है. वह बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है.
एलजेपी की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रेरणा लेनी चाहिए. बिहार में अगर स्वच्छता अभियान को सफल बनाना है तो प्रधानमंत्री के तर्ज पर नीतीश कुमार को काम करना होगा, तभी बिहार में स्वच्छता अभियान का सपना साकार हो सकता है. लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार के परफॉरमेंस को लेकर नीतीश कुमार पर यह तंज कसा है.
आपको बता दें कि स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण 2020 में बिहार की स्थिति बेहद पतली रही है. पटना बिहार की राजधानी है लेकिन इस रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर पटना का स्थान है. स्वच्छता रैंकिंग में पटना को 47 वां स्थान मिला है. नीतीश सरकार कैलाश दावों के बावजूद बिहार स्वच्छता अभियान में जिस तरह फिसड्डी साबित हुआ है. उसमें एक बार फिर जेडीयू पर पहले से आक्रामक एलजेपी को मौका दे दिया है. एजेपीने नीतीश सरकार पर फिर से तंज कसा है और यह बता दिया है कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर नीतीश कुमार अभी काफी पीछे चल रहे हैं.