Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
31-Jul-2020 06:56 PM
PATNA : कोरोना काल में बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी ने संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने पर सीधी आपत्ति जता दी है। एलजेपी ने साफ कह दिया है कि कोरोना काल में वह बिहार के अंदर चुनाव नहीं चाहती है। पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने चुनाव आयोग को दो टूक जवाब दे डाला है। चुनाव आयोग में कोरोना का हाल के पीछे डिजिटल और वर्चुअल कैंपेन को लेकर सभी राजनीतिक दलों से राय मांगी थी एलजेपी की तरफ से जो राय आयोग को भेजी गई है उसमें कुल 12 बिंदुओं को रखा गया है।
एलजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात बेहद गंभीर है और मौजूदा परिस्थितियों में अगर चुनाव होते हैं तो मतदाताओं के लिए बीमारी से संक्रमण के आसार बढ़ जाएंगे। ऐसे में वोटर मताधिकार का प्रयोग कैसे कर पाएगा और इस संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयास में कई जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जहां पूरी तरह से पाबंदी लागू है। इन परिस्थितियों के बीच चुनाव संभव नहीं दिखता। एलजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत में चुकी ईवीएम मशीन से मतदान कराए जाते हैं और एक के बाद दूसरे मतदाता की तरफ से ईवीएम में मौजूद बटन का इस्तेमाल किया जाता है। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आवश्यकता है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्वास व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो उपलब्ध संसाधनों का खर्च बिहारियों की बेहतरी के लिए होना चाहिए। ऐसे वक्त में अगर चुनाव कराए जाते हैं तो बिहार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
लोक जनशक्ति पार्टी का यह मानना है कि बिहार की एक बड़ी आबादी को खतरे से बचाने के लिए कोविड-19 और बाढ़ की मार झेल रहे प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाने के लिए और लोकतंत्र को सफल बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बिहार में चुनाव ना कराए जाए। परिस्थितियों के बेहतर होने पर पुनः समीक्षा कर उचित समय पर चुनाव कराया जाए ताकि हर बिहारी लोकतंत्र के इस महापर्व में हर्षोल्लास के साथ अपनी भागीदारी निभा सके।


