तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
14-Jun-2021 08:50 PM
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी में तख्तापलट को लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है. सोमवार की शाम लोकसभा सचिवालय ने आदेश निकाला है. इसमें पशुपति कुमार पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता बताया गया है.
लोकसभा सचिवालय की ओऱ से निकाले गये आदेश में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता बदले गये हैं. उसके मद्देनजर ये आदेश निकाला गया है. इस आदेश में पशुपति कुमार पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता बताया गया है. इस आदेश में लोजपा के सांसदों की सख्या 6 बतायी गयी है. यानि लोकसभा में चिराग पासवान के नेता भी पशुपति कुमार पारस होंगे औऱ दल बदल कानून के तहत पशुपति पारस के निर्देश को मानना चिराग पासवान की बाध्यता होगी.
गौरतलब है कि रविवार की शाम रविवार की शाम वैशाली से सांसद वीणा देवी के घर पर लोजपा के पांच सांसदों की बैठक हुई थी. दिल्ली के बीडी मार्ग पर सरस्वती अपार्टमेंट में वीणा देवी का फ्लैट है. वहीं पारस समेत सभी सांसद जुटे थे. वीणा देवी के घर हुई इस बैठक में लोजपा के पांच सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को पार्टी के संसदीय दल का नया नेता चुन लिया था. महबूब अली कैसर को संसदीय दल का उपनेता चुना गया था. वहीं चंदन सिंह को संसदीय दल का मुख्य सचेतक बनाया गया था.
बैठक के बाद लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने का टाइम मांगा गया था. आनन फानन में टाइम मिल भी गया. रविवार यानि छुट्टी के दिन रात में साढ़े आठ बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लोजपा सांसदों से मिले और उनसे वो पत्र लिया जिसमें पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता चुनने की जानकारी दी गयी थी. सोमवार को उनके पत्र के आधार पर चिराग पासवान को हटाकर पशुपति कुमार पारस को नया नेता मानने की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी.

