Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
04-Jul-2020 06:44 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहे कांग्रेसी नेताओं के दावे पर LJP नेताओं ने कडी प्रतिक्रिया जतायी है. लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को दिन में सपने देखने की आदत छोड़ देने की नसीहत दे डाली है.
अखिलेश सिंह के दावे पर भडकी LJP
दरअसल कुछ बेवसाइट पर कांग्रेसी नेताओं की ओर से खबर छपवायी गयी थी कि राम विलास पासवान कांग्रेस के संपर्क में हैं. दावा ये किया गया था कि कांग्रेस के सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह से रामविलास पासवान ने चार दफे बात की है. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कल राहुल गांधी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ये दावा किया था. नाराज लोक जनशक्ति पार्टी नेताओं ने आज अखिलेश सिंह को हैसियत में रहने की नसीहत दे डाली है.
दिन में सपने देखना बंद कर दें
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हुलास पांडेय ने आज पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह दिन में सपने देखना बंद कर दें. हुलास पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की हालत क्या है ये सबको पता है. कांग्रेस पहले आरजेडी से बात कर ले कि वो उसके साथ रहेगी या नहीं.

लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि बिहार में सरकार उसी पार्टी की बनती है जिसके साथ LJP होती है. अब कांग्रेस की मदद करने वाला कोई नहीं बच गया है. शायद इसलिए कांग्रेस ये सोंच रही है कि रामविलास पासवान उसके साथ आ जायें तो वो बिहार में सरकार बना ले. लेकिन ये सपना पूरा होने वाला नहीं है.
दरअसल ये विवाद कल से खड़ा हुआ है. कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक की थी. कांग्रेसी नेताओं ने कुछ बेवसाइट पर ये खबर छपवायी कि बैठक में रामविलास पासवान को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान उन्हें चार दफे फोन कर चुके हैं और वे कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं.अखिलेश प्रसाद सिंह के इसी बयान के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
गौरतलब है कि चिराग पासवान की नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर सियासी हलकों में चर्चा गर्म है. चिराग पासवान बीजेपी को अपनी नाराजगी से अवगत करा चुके हैं. लेकिन इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी ने ये भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल वो बीजेपी का साथ नहीं छोड़ने जा रही है. पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी को कहा है कि वो लोक जनशक्ति पार्टी की बाजिव मांगों को पूरा कराये.