NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
26-Feb-2020 08:18 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. एक तरफ नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एलजेपी ने भी एक करारा झटका दिया है. बिहार में एनडीए के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एलजेपी के एक बड़े नेता ने बताया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा के सभी सीटों पर तैयारी में है.
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान दो दिनों में लगातार दो बार तेजस्वी और नीतीश की मुलाकात ने बिहार की राजनीति में एक नई लहर को हवा दे दी है. राजनीतिक गलियारे में आरजेडी और जेडीयू के साथ आने की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है. बिहार की राजनीतिक समीकरण को अगर समझा जाए तो, इतना स्पष्ट है कि बिहार में छोटे क्षेत्रीय दलों की कमर टूट जाएगी. अगर ऐसा होता है तो महागठबंधन में आरएलएसपी और हम को भारी नुकसान हो सकता है.
झारखंड चुनाव में अकेले मैदान में उतरने वाली एलजेपी ने इस बार बिहार में भी मन बदल लिया है. एक ओर चिराग लगातार इशारों ही इशारों में नीतीश को आड़े हाथों ले रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पार्टी के बड़े नेता और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने यह बोलकर खलबली मचा दी है कि उनकी पार्टी इसबार 119 के बदले 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सभी सीटों पर सदस्यता अभियान का फैसला भी पार्टी की ओर से लिया गया है.
राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने दरअसल पार्टी आलाकमान को एक लेटर लिखा है. जिसमें कई बार सीटों के बंटवारे के दौरान कई सीट गठबंधन साथी अपने साथ नहीं रखना चाहता है. क्योंकि वर्तमान एमएलए जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया होता है. अगर कोई भी विधायक अपना विश्वास खो चुका हो, उस सीट पर लोजपा बंगला छाप का झंडा लहरायेगी.