खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Jul-2023 07:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा मार्च के दौरान डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज को लेकर डीएम के आदेश पर गठित 2 सदस्य जांच टीम की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से हुई थी या नहीं इसको लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गया है।
भाजपा नेता विजय सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो सामने आई है। उसको लेकर अधिकारियों के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इनकी मौत की वजह ह्रदय गति रुकना बताई जा रही है। इसमें बताया गया है कि विजय सिंह को हार्ट की बीमारी थी। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति का हार्ट 280 ग्राम का होता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनके हार्ट की साइज 380 ग्राम बताया गया है। इतना ही नहीं विजय सिंह के सिर में खून जमा (क्लॉटिंग) हुआ पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।
वहीं, डीएम के आदेश के बाद गठित दो सदस्यीय जांच टीम के तरफ से जो रिपोर्ट सौंपी गई है उसके मुताबिक़ भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में नहीं हुई थी। उनकी मौत छज्जूबाग स्थित पीएन बनर्जी पथ में हुई है, जहां लाठीचार्ज नहीं हुआ था। यह इलाका घटनास्थल से काफी दूर है। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी मौत हृदय की बीमारी के कारण सड़क पर गिरने से हुई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि, इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे के अलावा प्रशासन द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी को भी देखा गया। इसमें भी भाजपा नेता विजय सिंह डाकबंगला के आसपास कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।