ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का महाधरना आज, पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों...

लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का महाधरना आज, पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन

15-Jul-2023 07:52 AM

By First Bihar

PATNA : भारतीय जनता पार्टी अपने नेता विजय सिंह की मौत के बाद लगातार एग्रेसिव नजर आ रही है। भाजपा की तरफ से नीतीश और तेजस्वी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। गुड आज के मुख्य विपक्षी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसी कड़ी में आज पार्टी के तरफ से सभी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। राजधानी पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा।


दरअसल, शनिवार को बिहार भाजपा ने पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में धरना का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित अन्य नेता शामिल होंगे।शनिवार को भाजपा  पार्टी दफ्तर में सुबह 10 से 2 बजे तक धरना देगी। वहीं ,भाजपा विधान पार्षद संतोष सिंह ने मृत भाजपा नेता विजय सिंह के परिजनों को पांच लाख देने की घोषणा की।


वहीं, इससे पहले राजधानी पटना में बीजेपी विधानसभा मार्च के दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में बिहार भाजपा ने शुक्रवार को राज्य भर में काला दिवस मनाया और सरकार का पुतला दहन किया। पटना सहित तमाम जिलों में भाजपा नेताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधी और देर शाम शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर बिहार सरकार का पुतला दहन किया। पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकलकर भाजपा नेताओं ने आयकर गोलम्बर पर सरकार का पुतला फूंका।


इधर, भाजपा ने पटना के डीएम व एसएसपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा की ओर से विधानसभा को दिये गये इस नोटिस में 34 अन्य भाजपा विधायकों के भी हस्ताक्षर हैं। विधानसभा सचिव को सौंपे अपने पत्र में उन्होंने अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन की अवमाननावाद चलाने की मांग की है।