खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 03:27 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर इस कदर लाठियां बरसाई कि एक कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं और सांसद-विधायकों तक को नहीं बख्शा। पुलिस लाठीचार्ज पर आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि इस घटना के बाद नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय हो गया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि कोई भी सरकार आंदोलकारियों पर लाठी चलाना शुरू कर दे तो समझिए कि उसकी विदाई का समय तय हो गई है। आज बिहार में जो सरकार चल रही है उसके पास कोई काम नहीं बचा है। लोगों की समस्याओं का समाधान बिहार की सरकार कर नहीं सकती है। शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं उनकी समस्या पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है, हर दिन शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। शिक्षक परेशान हैं, छात्रों की पढ़ाई चौपट हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्थन में जब कोई सड़क पर उतर कर आंदोलन करता है तो सरकार उसके ऊपर लाठीचार्ज कराती है। नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय हो गया है। सरकार ने खुद ही तय कर लिया है कि अब रहना नहीं है, इसलिए जितनी पिटाई करनी है करा दो बस यही उनका मकसद है। जो लोग भी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे नीतीश कुमार की सरकार यही हश्र करेगी।
कुशवाहा ने कहा कि आज बीजेपी के लोग जनता के सवालों को लेकर सड़क पर उतरे थे। उनकी समस्या का समाधान करना सरकार की जवाबदेही है लेकिन सरकार ने अपनी जवाबदेही से मुख मोड़ लिया है और यही कारण है कि आंदोलन करने वाले लोगों की आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है। भारत में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में किसी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। नीतीश की सरकार लोकतंत्र पर हमला करने वाली सरकार बन गई है।