BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
25-Dec-2024 04:58 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना(PATNA) में पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे बीपीएससी(BPSC) अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया। सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किए जाने के बाद अभ्यर्थी आज बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
दरअसल, बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा(BPSC exam) को लेकर बिहार(BIHAR) में सियासत लगातार गर्म हो रही है। कथित पेपर लीक के आरोप और हंगामे के बाद बीपीएससी ने पटना के बापू केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था और एक केंद्र पर फिर से परीक्षा लेने की बात कही थी। आगामी 4 जनवरी को बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुई परीक्षा को फिर से आयोजित करने की जानकारी दी है, हालांकि अभ्यर्थियों का एक गुट पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पिछले 8 दिन से पटना के गर्दनीबाद में आमरण अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बीपीएससी दफ्तर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को जानवरों की तरह पीटा। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा और उनके ऊपर भी लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
उधर, परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में विपक्षी दल उतर गए हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) ने बुधवार को पूर्णिया में बड़ा एलान कर दिया। पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने नीतीश सरकार को सख्त चेतावनी दी और कहा है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं हुई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे।