Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
14-Jun-2024 09:14 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है जहां रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में आग लगने की खबर किसी ने फैला दी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन से यात्री कूदने लगे तभी विपरित दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में कई लोग आ गये।
घटना बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां मालगाड़ी के चपेट में आने से 3 यात्रियों की मौत हो गयी है। हादसा इतनी भयावह हुई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि की है।
मृतकों में दो पुरूष और एक महिला शामिल हैं। जिनकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। घटना इतनी भयावह हुई है कि इसे देखकर यह कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
