Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है
14-Dec-2022 08:46 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक का शव मंगलवार की देर शाम मिला। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोभन गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में उसका शव बरामद हुआ है। परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली है। मृतक मथुरापुर के अकबरपुर गांव का 32 साल का रोहित कुमार उर्फ लाल बताया गया है।
इधर, युवक के शव मिलने की सूचना मथुरापुर पहुंचते ही मथुरापुर के लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने आगजनी कर समस्तीपुर-दरभंगा और समस्तीपुर-खानपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे ठंड की रात में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क जाम की सूचना पर मथुरापुर ओपी के अलावा नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर रात करीब साढ़े 9 बजे सड़क जाम खत्म कराया। मथुरापुर ओपी की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मथुरापुर ओपी प्रभारी खुशबुद्दीन ने बताया कि युवक की मौत किस कारण से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में युवक की पत्नी को पूर्व में जेल भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि रोहित 6 दिसंबर को अचानक घर के पास से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इस मामले में युवक की मां के बयान पर उसकी पत्नी प्रीति कुमारी को आरोपित किया गया था। पुलिस ने प्रीति कुमारी को 3 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
लाल ने कुछ साल पहले प्रीति से लव मैरिज किया था। लेकिन इन दिनों लाल का संबंध उसकी पत्नी प्रीति से अच्छा नहीं चल रहा था जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। रोहित से पहले प्रीति दो अन्य युवकों से भी शादी कर चुकी है। इस मामले में लाल की मां का आरोप था कि उसकी बहू ने ही प्रोपर्टी के लालच में उसके बेटे का अपहरण कर हत्या की साजिश रची है।