ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / news / नवादा जहरीली शराब कांड : लापरवाही बरतने वाला दारोगा सस्पेंड, डीएम की जांच...

नवादा जहरीली शराब कांड : लापरवाही बरतने वाला दारोगा सस्पेंड, डीएम की जांच रिपोर्ट में पाया गया दोषी

04-Apr-2021 04:54 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा में जहरीली शराब से हुई 15 लोगों की मौत के बाद जांच के लिए सरकार ने राज्य मुख्यालय से एक टीम भेजी है. जांच में जैसे-जैसे अधिकारी दोषी पाए जा रहे हैं वैसे-वैसे उनपर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में डीएम द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर सदर अंचल के अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नागेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 


जानकारी के अनुसार, जहरीली शराबकांड मामले में डीएम ने जो प्रतिवेदन जांच टीम को सौंपा है जिसके अनुसार दारोगा नागेंद्र प्रसाद सरकारी दायित्व और कर्तव्यों का निर्वहन में लापरवाही बरतते पाए गए हैं. जिसके बाद विशेष अधीक्षक मद्यनिषेध कुमार अमित ने उन्हें निलंबित कर दिया है. 


आपको बता दें कि आज सुबह ही नवादा ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को जहरीली शराब मामले में सस्पेंड कर दिया. निलंबन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर को अस्थायी रूप से नगर थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में सभी कार्यों का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 


आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को नवादा एसपी ने जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के मामले में  गांव के चौकीदार को निलंबित कर दिया है. नवादा के डीएम औऱ एसपी ने कहा कि इस मामले में गांव के चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है. वैसे प्रशासन ने 7 प्राथमिकी दर्ज की है. इन मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद आज सुबह एसपी ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को सस्पेंड कर दिया. 

news image