अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Feb-2023 11:37 AM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: अपने कारनामों के कारण बिहार का स्वास्थ्य विभाग आए दिन सुर्खियां बटोरता रहा है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है जहां एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा चर्चा में है। यहां डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण एक युवक का पूरा जीवन बर्बाद हो गया है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अब युवक कभी दूल्हा नहीं बन सकेगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवक और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामला चैनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
दरअसल, चैनपुर के जगरिया गांव निवासी रामदहीन सिंह यादव का बेटा मनका यादव हाइड्रोसील का आकार बढ़ने से काफी परेशान था। गांव की आशा कार्यकर्ता के सुझाव पर मनका यादव हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए चैनपुर अस्पताल में भर्ती हुआ था। निर्धारित समय पर डॉक्टर मनका यादव को ऑपरेशन थियेटर में ले तो गए लेकिन हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के बदले युवक की नसबंदी कर दी। जब इस बात की जानकारी मनका यादव और उसके परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए।
पीड़ित युवक मनका यादव ने बताया कि उसका हाइड्रोसिल बढ़ गया था, जिसको लेकर सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करने आया था। ऑपरेशन भी हुआ लेकिन डॉक्टरों ने हाइड्रोसिल के बदले नसबंदी कर दी। युवक का कहना है कि अब उसकी शादी कैसे होगी और वह कैसे दूल्हा बनेगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, इस घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। एक तरफ पीड़ित युवक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि युवक को जानकारी देकर उसकी नसबंदी की गई है और आरोपों को गलत बताया है। माना जा रहा है कि इस मामले की जांच हुई तो डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।