ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / news / लैंड फॉर जॉब मामला : आज कोर्ट में होगी राबड़ी और मीसा पेशी,...

लैंड फॉर जॉब मामला : आज कोर्ट में होगी राबड़ी और मीसा पेशी, लालू - तेजस्वी से हो चुकी है मैराथन पूछताछ

09-Feb-2024 08:52 AM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती, हेमा यादव समेत कई अन्य आरोपियों की पेशी है। इसको लेकर बुधवार की रात को ही विमान से राबड़ी देवी और मीसा भारती दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि, एयरपोर्ट पर मीडिया उन्होने कोई बातचीत नहीं की थी।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए। राबड़ी, मीसा भारती समेत 9 लोगों को आज यानी 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। जिस पर आज सुनवाई होनी है। वहीं इस मामले से जुड़े कारोबारी अमित कात्याल पहले से ही ईडी की न्यायिक हिरासत में है।


मालुम हो कि, इससे पहले नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बेटे तेजस्वी यादव ने ईडी मैराथन पूछताछ कर चुकी है। 29 जनवरी को ईडी की विशेष टीम ने पटना के गांधी मैदान इलाके में मौजूद जोनल कार्यालय में लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।


इस दौरान लालू प्रसाद से पूछा गया कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में किन पदों पर कहां-कहां नौकरी दी गई है। ईडी उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट के अलावा ह्रदयानंद चौधरी के स्वीकृति बयान को भी साथ लेकर आई थी। जिसे दिखाकर भी सवाल पूछे गए।


उसके बाद 30 जनवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ईडी ने करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने तेजस्वी से 65 से ज्यादा सवाल पूछे। इनमें उनके नाम से दिल्ली एवं पटना में मौजूद संपत्ति से लेकर उनके निदेशक मंडल वाली निजी कंपनी में निवेश से जुड़े सवाल शामिल थे। अधिकतर सवालों पर तेजस्वी ने अनभिज्ञता जाहिर की थी।


आपको बताते चलें कि, नौकरी के बदले जमीन मामले में यादव परिवार के एक कथित करीबी सहयोगी 49 साल के कात्याल, रेलवे कर्मचारी व कथित लाभार्थी दयानंद चौधरी, दो फर्म ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड व एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं निदेशक शारिकुल को आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।