ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / हर जगह बैठे हैं हस्तिनापुर के गुलाम, विजय सिन्हा बोले- BSSC पेपर लीक...

हर जगह बैठे हैं हस्तिनापुर के गुलाम, विजय सिन्हा बोले- BSSC पेपर लीक में उनकी बड़ी भूमिका

24-Dec-2022 12:15 PM

PATNA: बीएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। बीजेपी ने पूरे मामले के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार बताया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार के संरक्षण में यह सारा खेल चल रहा है। सिस्टम में लंबे समय से भ्रष्ट अधिकारी एक ही जगह पर बैठे हुए हैं और पेपर लीक जैसे मामलो में उनकी बड़ी भूमिका होती है। बीएसएससी पेपर लीक का मामला बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि चाहे बीएसएससी का मामला हो या बीपीएससी का हर जगह हस्तिनापुर के गुलाम बैठे हुए हैं। लंबे समय से अधिकारी एक ही जगह पर बैठे हुए हैं, जो मिलकर प्रतिभा का घोटाला कर रहे हैं। ऐसे घोटालों में इन अधिकारियों की बड़ी भूमिका होती है। सरकार जबतक भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं हटाएगी पेपर लीक के मामले सामने आते रहेंगे। बीजेपी के साथ साथ अभ्यर्थियों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी ताकि बिहार के अंदर जो बड़ा रैकेट चल रहा है उसपर अंकुश लग सके।


उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है क्योंकि उसके संरक्षण में ही यह सारा खेल चल रहा है। सरकार सिर्फ मामले की लीपापोती करने का काम करेगी लेकिन इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। आखिर क्या कारण है कि लंबे समय से अधिकारी एक ही जगह पर पोषित कर के रखे गए हैं। बीएसएससी पेपर लीक का मामला बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को बीएसएससी द्वारा सचिवालय सहायक की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद ही उसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही थी।