समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
16-May-2020 03:09 PM
PATNA : यूपी के औराई में 24 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने काफी तल्ख टिप्पणी की है। उन्होनें इस हादसे को हत्या बताते हुए कहा है कि इसका दोषी कौन हैं उसे जवाब देना ही होगा।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
मर्माहत हूँ। बेबस हूँ।
ग़रीब मज़दूरों की हत्या का दोषी कौन?
माफ़ करना ये दुर्घटनाएँ नहीं है।
सब जानते है ग़रीबी अभिशाप है। लेकिन कम से कम भगवान के लिए उन्हें ऐसी मौत तो ना दिजीए।
ग़रीब के लिए सरकार ईश्वर का रूप होती है। कुछ नहीं किया तो ग़रीबों का ईश्वर से विश्वास उठ जाएगा।
मर्माहत हूँ। बेबस हूँ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2020
ग़रीब मज़दूरों की हत्या का दोषी कौन?
माफ़ करना ये दुर्घटनाएँ नहीं है।
सब जानते है ग़रीबी अभिशाप है। लेकिन कम से कम भगवान के लिए उन्हें ऐसी मौत तो ना दिजीए।
ग़रीब के लिए सरकार ईश्वर का रूप होती है। कुछ नहीं किया तो ग़रीबों का ईश्वर से विश्वास उठ जाएगा।
लालू यादव ने मजदूरों की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होनें मजदूरों की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियों को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होनें कहा है कि मजदूरों के साथ ये महज एक हादसा नहीं है बल्कि उनकी हत्या है। सरकार ने गरीब लाचार मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। भूखे मजदूर अपने घरों की ओर वापसी कर रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को लाने की व्यवस्था भी नहीं कर रही है। हजारों की संख्या में हजारों किलोमीटर चल कर मजदूर पैदल ही घर आ रहे हैं। ऐसे में इस हादसे की पूरी जवाबदेही सरकार की बनती है।
लालू यादव ने सरकारों को नसीहत देते हुए कहा है कि सब जानते हैं कि गरीबी अभिशाप है। गरीब के लिए सरकार भगवान का रुप होती है। अगर सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया तो गरीबों का भरोसा सरकार पर से उठ जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में आज एक सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट में 20 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा आज सुबह तड़के तीन बजे हुआ। दो ट्रकों की भिड़ंत होने पर इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले थे।