तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
29-Jul-2021 01:47 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन ली. राजद सुप्रीमो ने कोविशिल्ड का पहला डोज संसद भवन में लिया. कोरोना का टीका लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लालू ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे भी आगे निकल चुके हैं.
दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव ने कहा कि "तेजस्वी यादव हमसे बहुत आगे निकल गए हैं. किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है. जब मैं जेल के अंदर था तब तेजस्वी यादव को देश ने देखा कि किस तरह से बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ दिया." लालू ने ये भी कहा कि "बिहार विधानसभा में पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को बेरहमी से पीटा. संसदीय लोकतंत्र में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था. विधानसभा में तेजस्वी यादव ने जो कहा, वो वाजिब है."
जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर लालू यादव ने कहा कि "जातीय जनगणना होनी चाहिए. इसके लिए मैंने लगातार संघर्ष किया है. जातीय जनगणना को लेकर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए." पटना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "तबीयत पहले से ठीक है. एक-दो महीने में छुट्टी मिल जाएगी." ममता बनर्जी और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी की मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि लोग उनसे मिलने आते रहते हैं.
एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि "शरद पवार के साथ-साथ सपा नेता राम गोपाल यादव और कांग्रेसी सांसद अखिलेश सिंह भी आये थे. उन्होंने मुलाकात की और इतने लंबे समय के बाद मिलकर अच्छा लगा. लंबे अर्से बाद उनसे मिलकर ख़ुशी हुई. उनके सुखद, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना करता हूँ."