समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
17-Apr-2020 05:44 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को फिलहाल पैरोल नहीं मिलेगी। हेमंत सरकार लालू यादव के पैरोल पर फैसला नहीं दे सकी है लेकिन जल्द ही रिम्स में लालू यादव का वार्ड बदला जाएगा। दरअसल रिम्स में इलाज करा रहे हैं लालू यादव का वार्ड कोरोना आइसोलेशन वार्ड के बिल्कुल पास है लिहाजा उसे बदला जाएगा।
झारखंड के जेल आईजी शशि रंजन ने रांची जेल के सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में लालू प्रसाद का वार्ड बदलने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं जेल आईजी के पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमो का वार्ड रिम्स में शिफ्ट किया जाए हालांकि अब तक जेल प्रशासन की तरफ से रिम्स प्रबंधन को कोई पत्र नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही जेल प्रशासन की तरफ से दिशा निर्देश मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन आरजेडी सुप्रीमो का वार्ड बदलेगा।
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद से ही लगातार लालू यादव की पार्टी के नेता और उनके परिवार की तरफ से यह आशंका जताई जा रही है कि रिम्स में आरजेडी सुप्रीमो की सेहत को खतरा हो सकता है। पिछले दिनों हुई हेमंत कैबिनेट की बैठक में भी लालू यादव को पैरोल पर रिहा करने को लेकर चर्चा हुई लेकिन झारखंड सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले सकी। लिहाजा अब लालू को जब तक पैरोल नहीं मिलेगी तब तक उन्हें नए वार्ड में शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।