Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
16-Oct-2020 05:55 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन है. इस चुनाव में एक से बढ़कर एक दबंग छवि के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव भी मायावती की बहुजन बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें एक झटका लगा है.
बसपा की टिकट पर चुनावी मैदान में दम दिखा रहे लालू यादव के साले साधु यादव के खिलाफ गोपालगंज प्रशासन ने कड़ा एक्शन किया है. उनके ऊपर नगर थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने करायी है. उनके ऊपर आरोप है की उनके द्वारा पुरे शहर में बिना इजाजत के रैली निकाली गयी और घंटो मजमा लगाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को गोपालगंज में नामांकन करने का आखिरी दिन था. इसलिए सभी दलों और निर्दल प्रत्याशी गोपालगंज जिला समाहरणालय में नामाकन करने आये हुए थे. आरोप है कि साधु यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव बसपा के प्रत्याशी के तौर पर आज गोपालगंज विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया है. उनके नामांकन करने के दौरान पुरे शहर में हजियापुर से लेकर मौनिया चौक तक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में करीब 300 से लेकर 400 लोग शामिल हुए.
सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया की साधु यादव के द्वारा रैली के लोई इजाजत नहीं ली गयी थी. चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. और पुरे जिले में धारा 144 लगायी गयी है. जिसकी वजह से बिना इजाजत के कोई भी सभा या जुलुस करनें की इजाजत नहीं है. लेकिन आज दोपहर में करीब साढ़े बजे साधु यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव के द्वारा शहर में बिना इजाजत के रैली निकाली गयी थी. जिसको लेकर उनके ऊपर केस दर्ज कराया गया है.
वहीं मामले में जब साधु यादव से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है. उनके द्वारा सिर्फ एक गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था. अब नामांकन भरने के दौरान जनता का समर्थन और भारी भीड़ उनके साथ चलने लगी इसमें उनका कोई दोष नहीं है. साधु यादव ने कहा की उनके साथ भारी भीड़ देखकर सरकार में बैठे लोग ऐसे प्राथमिकी दर्ज करवा रहे है. वे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने वाले व्यक्ति है.
साधु यादव ने कहा उनके द्वारा गोपालगंज में सदर अस्पताल से लेकर कॉलेज , ब्लड बैंक से लेकर अम्बेडकर भवन की स्थापना की गयी. अब उनके द्वारा बाकी विकास भी कराया जायेगा. बहरहाल साधु यादव के बसपा के टिकट लड़ने से गोपालगंज में चुनाव रोमांचक हो गया है. यहां भाजपा विधायक सुभाष सिंह के अलावा महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफूर और बसपा से साधु यादव मैदान में है. जिससे लोगों की निगाहें गोपालगंज पर टिक गयी हैं कि आखिरकार इस सीट पर चुनाव परिणाम का नतीजा क्या होता है.