BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
08-Jun-2020 06:23 AM
PATNA : नीतीश कुमार 2020 का विधानसभा चुनाव भी लालू-राबडी के नाम पर ही लडेंगे. रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में नीतीश कुमार ने एजेंडा सेट कर दिया. नीतीश लालू-राबडी के 15 सालों की याद दिलाकर ही लोगों से वोट मांगेंगे.
नीतीश ने कहा-पति-पत्नी के राज का हिसाब मांगिये
रविवार को नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करने बैठे थे. दिन भर चले वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को ये बताया कि उन्हें चुनाव में क्या कहना है. नीतीश कुमार बोले
“जो अनाप-शनाप बकते रहते हैं उनसे पूछिए जो जरा कि 15 साल के पति-पत्नी के राज में क्या काम किया? सड़कें कैसी थीं? बिजली का क्या हाल था। उनके घरों में भले बिजली हो, लोगों के घरों में रहती थी क्या? राज्य का बजट कितना था? आधारभूत संरचना या अन्य क्षेत्र में कोई काम हुआ था क्या?”
जाहिर तौर पर नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी एजेंडा दे दिया. एक बार फिर वे लालू-राबडी राज की विफलताओं को अपना प्रमुख मुद्दा बनायेंगे. नीतीश कुमार ने जेडीयू वर्करों से कहा कि वे नयी पीढ़ी को पुराना किस्सा सुनायें. नयी पीढी के लोगों को बताना चाहिए कि बिहार में 15 वर्षों तक पति-पत्नी का शासन कैसा था. जेडीयू को कैसी परिस्थिति में और कैसा बिहार मिला था और अभी क्या हाल है. कैसे राज्य का बजट 24 हजार करोड़ से दो लाख 12 हजार करोड़ तक पहुंचाया गया.
नीतीश कुमार ने लालू राबड़ी के दौर में हुए नरसंहारों की भी याद दिलायी. उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 के बीच क्या स्थिति थी. वो अपरहण और सामूहिक नरसंहारों का दौर था. हमने बिहार को वहां से निकालकर कानून का राज स्थापित किया. नीतीश कुमार ने कहा कि हम ये नहीं कहते कि रामराज ला दिया लेकिन अपराध की स्थिति नियंत्रण में है. उनके शासनकाल के 15 सालों में सिर्फ एक शहर में दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगा. इसके अलावा बिहार के किसी दूसरी जगह पर ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गयी.
कोरोना से अमेरिका को भी हुई दिक्कत
नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग कोरोना संकट के बीच बिहार में हुई परेशानी को मुद्दा बना रहे हैं. जबकि अमेरिका जैसे बड़े देशों में कोरोना के कारण काफी दिक्कत हुई. बिहार में तो कोरोना संकट में एतिहासिक काम हुआ. बिहार में जिस बडे स्तर पर क्वारंटाइन सेंटरों को चलाया गया, उतना देश में कहीं नहीं हुआ. नीतीश ने कहा कि बिहार में लाखों की संख्या में लोग लौट कर वापस आये और सरकार ने हरेक का ख्याल रखा. बिहार लौट कर क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले हरेक व्यक्ति पर 5300 रुपये खर्च किए गए.
रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पांच जिलों पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी के बूथ स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष तक करीब 20 हजार नेता-कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एक्टिव होने को कहा. नीतीश की इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में ललन सिंह, आरसीपी सिंह, संजय झा और अशोक चौधरी भी मौजूद थे.