तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
12-Jun-2021 05:38 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार खबरें आती रही कि शहाबुद्दीन का परिवार कहीं न कहीं आरजेडी नेतृत्व और लालू परिवार से नाराज है. इन तमाम खबरों के बीच और शहाबुद्दीन समर्थकों की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव शहाबुद्दीन के गांव भी पहुंचे थे. लेकिन लालू यादव की गैरमौजूदगी में तेजस्वी यादव का शहाबुद्दीन के घर अब तक नहीं पहुंचना कहीं न कहीं पुराने संबंधों में आई दरार का संकेत दे रहा है. ऐसे में लालू परिवार और शहाबुद्दीन के कुनबे के बीच की दूरी का फायदा अब ओवैसी उठाने की फिराक में है.
बिहार में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक के आज सिवान के प्रतापपुर स्थित शहाबुद्दीन के घर पहुंचे. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से ओवैसी के विधायकों ने मुलाकात की. अख्तरुल इमान समेत पार्टी के अन्य नेता शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और मातमपुर्सी की. हालांकि ओवैसी के विधायकों का प्रतापपुर पहुंचना सियासी नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है.
बीते विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने सीमांचल के इलाके में अपनी पकड़ का पहली बार एहसास कराया. पार्टी के 5 उम्मीदवार चुनाव भी जीते और विधानसभा में पहली बार ओवैसी की पार्टी की मौजूदगी हुई. लेकिन अब ओवैसी कहीं न कहीं बिहार के दूसरे इलाके में भी अपनी पार्टी का विस्तार चाहते हैं. जाहिर है शाहबुद्दीन के कुनबे और लालू परिवार के बीच बड़ी दूरी का फायदा राजनीतिक तौर पर उठाने की कोशिश ओवैसी कर सकते हैं. ओवैसी के विधायकों का शहाबुद्दीन के घर पहुंचना इस नजरिए से हो सकता है. सियासी जानकार मानते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो शहाबुद्दीन के समर्थकों कि लालू परिवार से नाराजगी को ओवैसी अपने साथ जोड़ना चाहेंगे.