मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Apr-2020 03:25 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना संकट से निपटने के लिए मदद भेजी है। लालू यादव के निर्देश पर आरजेडी नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक जमा कराया है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई लाख का चेक भेजा है। प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय जाकर चेक रीसिव करवाया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में राजद के खाते से ये पैसे जमा कराए गये हैं।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू यादव कोरोना के मामलों में मदद को लेकर बहुत संजीदा है। वे लगातार निर्देश दे रहे है कि कोरोना संकट की घड़ी में बिहार के लोगों को मदद पहुंचायी जाए। इससे पहले भी आरजेडी ने सरकार को कोरोना संकट की घड़ी में मदद दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपना एक महीने का वेतन दे चुके हैं इसके अलावे उन्होनें बाकी बचे विधायक काल के वेतन का आधा हिस्सा सरकारी फंड में देने का एलान किया है। वहीं पार्टी के तमाम विधायक और सांसदों ने भी अपना वेतन दान किया है। वहीं पार्टी के नेता हर जगह अपने तरफ से संकट में फंसे लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।