समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
07-May-2020 03:33 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शोले फिल्म की याद आ गयी है। शोले के वीरु यानि धर्मेन्द के वाले अंदाज में लालू यादव ने बिहार सरकार को ताना मारा है। लालू यादव ने बिल्कुल नये अंदाज में ट्वीट कर बिहार की पन्द्रह साल की एनडीए सरकार को घेरा है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर 15 साल की एनडीए सरकार पर बिल्कुल अनोखे ही अंदाज में हमला बोला है। लालू ने ट्वीट कर लिखा है कि '15 साल से एनडीए बिहार को पीसिंग पीसिंग एंड पीसिंग, जनता क्राइंग क्राइंग एंड क्राइंग' । बस इतने कम शब्दों में ही लालू यादव ने जहां बिहार सरकार पर हमला भी बोला तो शोले फिल्म की भी याद दिला दी।
15 साल से एनडीए बिहार को पीसिंग पीसिंग एंड पीसिंग, जनता क्राइंग क्राइंग एंड क्राइंग
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 7, 2020
अपने अनोखे अंदाज की राजनीति के लिए जाने जाने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने यहां शोले फिल्म के वीरु यानि धर्मेन्द्र के डॉयलग का सहारा लिया है। अपने समय की बहुचर्चित फिल्म और एक दौर में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ने वाली शोले फिल्म का एक-एक डॉयलग आज तक लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। फिल्म के एक सीन में वीरु पानी की टंकी की छत पर शराब पीकर चढ़ जाता है और बसंती(हेमा मालिनी) से शादी करने की बात करने लगता है और उस दौरान वह बसंती की मौसी ( लीला मिश्रा) से कहता है कि मौसी अगर बसंती से मेरी शादी नहीं की तो कूद जाऊंगा मर जाऊंगा सुसाइट!!!!!!!!! मौसी गोइंग जेल एंड चक्की पीसिंग एंड पीसिंग । ये सीन और डॉयलग आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्स में एडमिट है। वहां से वह बिहार की राजनीति पर पैनी नजर रखते हैं। लालू यादव सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते हालांकि पिछले कुछ दिनों में लालू यादव ज्यादातर कोरोना से लोगों को बचाव का संदेश देते दिखे थे। काफी दिनों बाद उन्होनें बिहार सरकार पर पॉलिटिकल अटैक किया है। लालू ने शोले के डॉयलग के तर्ज पर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।सरकार को उन्होनें पूरी तरह अक्षम बताते हुए एनडीए के 15 साल के शासनकाल में बिहार की जनता दुख तकलीफों की चक्की में पिस कर कराह रही है।
-