बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
31-Aug-2020 04:47 PM
PATNA: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। लंबे वक्त से बीमार लालू का इलाज रिम्स के पेइंग वार्ड में चल रहा था। हाल हीं में उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है। लालू को रिम्स निदेशक मे शिफ्ट किये जाने की वजह कोरोना संकट को बताया गया है हांलाकि लालू के बंगले पर बवाल बढ़ गया है।
पहले विरोधी हमलावर थे अब उनको रिम्स निदेशक के बंगले से होटवार जेल शिफ्ट किये जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गयी है। मनीष कुमार ने अपने अधिवक्ता मनोज टंडन के माध्यम से यह पीआईएल दाखिल की है। आॅनलाइन दाखिल की गयी इस पीआईआल को लेकर याचिकाकर्ता के वकील मनोज टंडन ने कहा कि लालू चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं ऐसे में उन्हें रिम्स निदेश के बंगले में शिफ्ट किया जाना जेल मैन्युल का उलंघन है।
याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के आदेश का हवाला भी दिया है। उन्होंने कहा कि 1998 में जब लालू इस मामले में आरोपी थे तो उनकी गिरफ्तारी हुई थी तो बीएमपी गेस्ट हाउस में उन्हें जेल बनाकर रखा गया था बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया तो लालू को बीएमपी से बेउर जेल भेज दिया गया था। जब लालू को आरोपी थे तो उन्हें बेउर जेल भेज दिगा था तो फिर सजायाफ्ता होते हुए लालू रिम्स निदेशक के बंगले में कैसे रह सकते हैं।