BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
08-Jun-2020 04:45 PM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू य़ादव के ट्वीट पर बिहार की सियासत गरमा गयी है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लालू यादव पर तीखा पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि जिस व्यक्ति ने लोक लाज शर्म हया ताखा पर रख दिया हो उसकी बातों पर क्या ध्यान देना। लालू यादव ट्वीट कर ये बताए कि होटवार जेल में 3 साल से क्यों बंद हैं। लालू यादव स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए हैं क्या ? गरीब लोगो का चारा जो जानवर को खिलाया जाता है उसकी चोरी में जेल गए हैं लालू ।
सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संकट में पिछले 83 दिन लगातार बैठ कर लगातार काम कर रहे है। उन्हें घूमने की क्या जरूरत। बिहार में रह रहे लोगो के साथ साथ जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी देख भाल की जा रही है। उनके इलाज की व्यवस्था की गई ।लोगों को कहां रखना कैसे स्वस्थ्य रखना है इन सब चीजों का सीएम नीतीश ने खुद ख्याल रखा है। कोरोना संकट में सीएम नीतीश ने जो बिहार में किया शायद किसी प्रदेश ऐसा काम नही हुआ है।
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बाहर क्यों घूमेंगे। लालू यादव अपने कार्यकाल में घूमते थे माल बनाने के लिए , टिकट के बदले सम्पत्ति लिखवाने और नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के लिए घूमते थे । उन्होनें कहा कि चुनाव में पता चल जाएगा कि काम हेड लाइन के लिए हो रहा है या जमीनी स्तर पर किया जा रहा है।
ललन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होनें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी घेरा। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव जैसा दुनिया मे कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। नाबालिग रहते हजारो करोड़ सम्पत्ति के मालिक बन गए। माता पिता और पुत्र ने मिल कर बिहार को खोखला कर दिया। उन्होनें कहा कि अभी थाली बजाइये और चुनाव के बाद तो छाती पीटना पड़ेगा।
बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने खाटी अंदाज में पहेली बुझाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि देश के किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री 83 दिनों से घर के बाहर नहीं निकला है। लालू ने कहा है कि कोरोना भले ही ना भागा हो लेकिन मुख्यमंत्री जनता को मझधार में छोड़ कर भाग गए हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश कुमार को रणछोड़ बताते हुए तंज कसा है।
गौरतलब है कि लालू यादव कोरोना संकट के इस काल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। ट्वीट के माध्यम से लालू प्रसाद यादव लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों को भी लेकर लालू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला था।