BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
11-Jun-2020 01:24 PM
By Ganesh Samrat
PATNA :आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बिहार की सियासत में 'लालू के तीसरे बेटे' का भूचाल आ गया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू यादव के तीसरे बेटे तरुण कुमार का नाम उछालते हुए लालू परिवार से जवाब मांगा है। अब इस पूरे मसले पर आरजेडी हमलावर हो गयी है।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी घटिया मानसिकता और गंदी राजनीति पर जवाब देना भी उचित नहीं है। लालू यादव के एक ट्वीट से जेडीयू बौखला गयी है। और बेटा-बेटी और घर परिवार की ओछी राजनीति पर उतर आयी है। इन गंदी मानसिकता वाले लोगों को इलाज बिहार की 12 करोड़ जनता आने वाले चुनाव में कर देगी। उन्होनें कहा कि लालू यादव के बेटे में तो बिहार की 12 करोड़ जनता अपना भविष्य देख रही है। लेकिन ये लोग वहीं पुराना कैसेट बजा रहे हैं।
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो मिट्टी घोटाले और बस घोटाले में कार्रवाई करके दिखाए। झूठा आरोप लगा कर केवल लालू परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। तीन दशकों से लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के केन्द्र बिंदु बने हुए हैं। उन्होनें जेडीयू के आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर अपने सगे-संबंधियों से जमीन लिखवाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होनें कहा कि जेडीयू के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे गंदी राजनीति पर उतर आए हैं।
बता दें कि जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तरुण यादव का नाम लिया। उन्होनें कहा कि तरुण यादव कौन हैं? तरुण यादव के भी पिता का नाम लालू यादव है। तरुण यादव का पता भी वहीं है जो लालू यादव का है।नीरज कुमार ने कहा कि आज लालू यादव के बर्थडे पर उनके तीसरे बेटे का आज खुलासा हुआ है। नीरज कुमार ने कहा कि तरुण यादव ने कौन सा गुनाह किया जिसकी उसे सजा मिली। बेटे के गार्जियन के तौर पर पिता का नाम क्यो नहीं लिखा। यह बाल उत्पीड़न का यह मामला बनता है।
जेडीयू नेता ने लालू प्रसाद यादव की संपत्ति की दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि फुलवरिया की इस जमीन के कागजात पर तरुण यादव का नाम लिखा है जिसपर पेसर( गार्जियन) के तौर पर लालू यादव का नाम लिखा है। अब ये तरुण यादव कौन हैं ? इसका खुलासा तो लालू यादव को करना ही होगा। आखिर उसके नाम पर संपत्ति जो ले रखी है।जेडीयू नेता ने कहा कि लालू यादव ने तो नटवर लाल को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा कोई सगा नहीं है जिसे लालू यादव ने ठगा नहीं है। लालू यादव ने धन-संपत्ति की लालच में अपने सगों की भी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके लिए तमाम साम-दाम दंड भेद का उन्होनें इस्तेमाल किया।