चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
28-Nov-2023 11:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में तुगलकी सरकार चल रही है। तानाशाह सरकार चल रही है। लालू जी के दबाब में सरकार चल रही है। यह तो तय है की लालू जी के साथ सरकार होगा तो यहां तुष्टीकरण तो होगा ही। नीतीश बाबू को पहले भी अपना इस तरह का फैसला भाजपा के दवाब के बाद वापस लेना पड़ा, इस बार ही उन्हें अपना यह निर्णय वापस लेना होगा। वरना भाजपा और सूबे की जनता शांत नहीं रहने वाली है। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गई है। विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी गयी है। ऐसे में अब इसको लेकर भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता भी सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाया है।
सम्राट ने कहा है कि - बिहार में तुगलकी सरकार चल रही है। तानाशाह सरकार चल रही है। लालू जी के दबाब में सरकार चल रही है। यह तो तय है की लालू जी के साथ सरकार होगा तो यहां तुष्टीकरण तो होगा ही। लेकिन, सनातन को आप अपमानित नहीं कर सकते हैं। बिहार की आवादी का लगभग 83 % लोग सनातनी हैं तो आप उन्हें अपमानित नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपको यह निर्णय वापस लेना चाहिए।