जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
03-Nov-2023 03:38 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बीते दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण करने के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि चट से फॉर्म भरिये, फट से एग्जाम दीजिये और झट से जॉइन कीजिये और जिनकी शादी नहीं हुई है वो चट मंगनी पट बियाह कर लीजिए। तेजस्वी के इस बयान पर प्रशांत किशोर ने तीखा तंज किया है। पीके ने कहा है कि तेजस्वी ने अपने जीवन में सबकुछ झट-पट ही पाया है। लालू के लड़के हैं, तो झट-पट कुर्सी पर बैठ गए और बिना झट-पट बिहार को समझे सुधारने की बात कर रहे हैं।
दरअसल, प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान इन दिनों मधुबनी में हैं और पंचायतों में घूम घूमकर सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। तेजस्वी के चट मंगनी पट ब्याह वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने तंज किया है। पीके ने कहा है कि जो विद्वान लोग हैं, जो अनुभवी लोग हैं वो आपको बताएंगे कि जब भी आप झट-पट और शॉर्ट कट करते हैं, तो आप जीवन में कुछ नहीं पाते हैं लेकिन तेजस्वी यादव जैसे लीडर्स से आप इससे ज्यादा क्या अपेक्षा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अपने जीवन में सब कुछ झट-पट ही पाया है। समाज के लिए कुछ किया नहीं। अपनी कुछ योग्यता नहीं दिखाई है। उन्होंने किसी क्षेत्र में अपना पराक्रम, अपना पुरुषार्थ, अपनी योग्यता नहीं दिखाई है। लालू यादव के लड़के हैं, तो झट-पट कुर्सी पर बैठ गए और बिना झट-पट बिहार को समझे इसे सुधारने की बात कर रहे हैं। उनसे कोई पूछने वाला नहीं है कि मेरे भाई 15 साल आपके मां-बाबूजी यहां पर मुख्यमंत्री थे तब झट-पट आपने बिहार को क्यों नहीं सुधार दिया।
मधुबनी के बासोपट्टी में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव आज एक साल से उप मुख्यमंत्री हैं। आप डिफेक्टिव सरकार चला रहे हैं, नीतीश कुमार तो मुखौटा है। आप स्वास्थ्य मंत्री हैं, तो आप झट-पट यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को कब सुधारिएगा। यहां आप पथ निर्माण मंत्री हैं, तो झट-पट यहां के रोड कब बनाई जाएगी। यहां के आप ग्रामीण कार्य मंत्री हैं, तो आप बिहार के गांव की बदहाली है, नाली-गलियों की दुर्दशा को झट-पट कब सुधारा है। अगर, वो बता दें तो मेरा और बिहार की जनता की ओर से उनको बहुत-बहुत शुक्रिया।
पीके ने कहा कि पत्रकारों को अगर तेजस्वी यादव मिले तो वे उनसे भी झट-पट ये सवाल पूछ लें कि कब यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा नसीब होगी। कब यहां की सड़कों की दशा सुधरेगी। कब बिहार में गांव की दुर्दशा, नालियों की और गलियों की दुर्दशा को सुधारा जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव आप जो तीन विभाग चला रहे हैं उसके बारे में बता दीजिए, बाकी की बातें बाद में कीजिएगा।