समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
11-Jun-2020 06:40 AM
PATNA : आरेजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर उनके विरोधियों ने नया पोस्टर जारी किया है। पटना में लालू यादव और उनके परिवार की संपत्ति से जुड़ी जानकारी वाले नए पोस्टर लगाए गए हैं। लालू यादव के 73 वें जन्मदिवस के मौके पर उनकी 73 संपत्तियों की लिस्ट इस नए पोस्टर में दिखाई गई है।
धानी के आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ और डाकबंगला चौराहे के इलाके में नए पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर का कैप्शन संपत्ति, विरासत और धाक दिया गया है जिसमें लालू यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती और बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव को भी खड़ा दिखाया गया है।

बिहार में चुनाव के पहले ही पोस्टर वार लगातार जारी है। तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों खुद सरकार की तरफ से प्रवासी मजदूरों को लेकर जारी लेटर वाला पोस्टर लगाया था। जिसके बाद से लगातार लालू परिवार और आरजेडी के खिलाफ पटना में नए-नए पोस्टर लग रहे हैं। हालांकि इन पोस्टरों में जनता दल यूनाइटेड ने या किसी अन्य राजनीतिक दल इस संगठन का कोई नाम नहीं रहा है।