ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट पूरा, होश में हैं ... बातचीत कर रहे

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट पूरा, होश में हैं ... बातचीत कर रहे

05-Dec-2022 01:44 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट हो गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें अपना किडनी डोनेट किया है। मालूम हो कि, लालू को सबसे पहले  किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह रांची में रिम्स के डॉक्टर, डॉ. विद्यापति ने दी थी। इसके बाद ही उन्होंने पहले दिल्ली एम्स में और इसके बाद सिंगापुर में जांच कराकर किडनी ट्रांस्पलांट कराने का निर्णय लिया था। जिसके बाद अब उनका किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हो गया है। यह  ऑपरेशन सफल रहा है। लालू यादव होश में हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं। 


इस बात की जानकारी, लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, उनके पिता और राजद सुप्रीमों लालू यादव का ऑपेरशन सफल तरीके से हो गया है। और अब वे बिल्कुल ठीक हैं। बात दें कि, लौ को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का किडनी लगाया गया है। इससे पहले रोहिणी का रविवार को  प्री-सर्जरी टेस्ट किया जाए, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को अपना किडनी डोनेट किया है । रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। इस वक्त लालू यादव के परिवार के ज्यादातर सदस्य सिंगापुर में ही हैं। 


बता दें कि, लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के साथ सिंगापुर रवाना हुए थे। जबकि लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं। ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था- हम तैयार हैं। अब उनका ऑपेरशन पूरा हो चूका है और लोग उन्हें लालू की शेरनी बेटी बता रहे हैं।