ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

लालू यादव का 76वां जन्मदिन कल, पिता के बर्थडे को सेलिब्रेट करने पटना पहुंची मीसा-रोहिणी

लालू यादव का 76वां जन्मदिन कल, पिता के बर्थडे को सेलिब्रेट करने पटना पहुंची मीसा-रोहिणी

10-Jun-2023 09:29 PM

By First Bihar

PATNA: 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पिता के बर्थडे पार्टी को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी दोनों बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्या आज शाम दिल्ली से पटना पहुंची है। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हुई। 


पटना एयरपोर्ट पर रोहिनी आचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल पिताजी का जन्मदिन है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हमलोग आज पटना आये हैं। कल पापा का बर्थडे हम धूमधाम के साथ मनाएंगे। रोहिणी ने कहा कि मेरे चारों धाम यहीं है। उन्हीं के दर्शन के लिए यहां आई हूं।  वही किडनी देने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि बेटों को भी इससे सीखना चाहिए।  


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का कल 76वां जन्मदिन है। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी पूरी पार्टी लग गई है। राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन पर बधाई देने वाले पोस्टर्स से पट गई हैं। करीब 6 साल बाद लालू प्रसाद का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता बड़े भोज की तैयारी में जुट गए हैं।


दरअसल, आरजेडी इस बार लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाएगी। कल यानी 11 जून को आरजेडी की तरफ से राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत आर सभी गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। लालू के जन्मदिन के मौके पर गरीब और कमजोर लोगों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जाएगा।


इससे पहले साल 2017 में लालू के जन्मदिन पर भव्य आयोजन हुआ था। उस वक्त भी बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। इस बार भी जब आरजेडी सरकार में शामिल है लालू के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी है। लालू के जन्मदिन के मौके पर एमएलसी सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लालू के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।