खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Jul-2023 03:23 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झूठा करार दिया है. सुनील सिंह ने कहा-मेरी इमानदारी पर इस देश का कोई भी व्यक्ति शंका नहीं कर सकता है. 27 साल से मैंने कितने झंझावात और तूफान देखा फिर भी चट्टान की तरह लालू जी के साथ खड़ा रहा. कल भी थे, आज भी हैं और जब तक जिंदा हैं तब तक हैं. बाकी जिसे जो समझना है, जिस आदमी के बारे में आप चर्चा कर रहे हैं उन्हीं से बयान ले लीजिये.
बता दें कि इससे ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन विधायक दल की बैठक में सुनील सिंह पर बड़ा आरोप लगा दिया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि सुनील सिंह भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में है. सुनील सिंह भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. तभी अमित शाह के साथ फोटो खिचवाया था. इसके बाद सुनील सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों का जवाब दिया.
सुनील सिंह ने कहा कि मैं बिस्कोमान का अध्यक्ष हूं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के सहकारिता मंत्री हैं और बिस्कोमान भी उन्हीं के अधीन आता है. सहकारिता के सरकारी कार्यक्रम में अमित शाह आये हुए थे. एक जुलाई को पूरे देश का सहकारिता सम्मेलन हुआ, उसमें माननीय प्रधानमंत्री भी आये. मैं उसमें शामिल था और उस फोटो को मैंने अपने पेज पर लगाया है. ये नहीं है कि किसी के कोठी में मिल रहे हैं औऱ किसी के रूम में मिल रहे हैं. उसी फोटों को लेकर बात का बतंगड़ बनाया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है.
नीतीश ने कॉल नहीं किया
आज ही हुई महागठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने सुनील सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का फोन आय़ेगा तो बिहार का कौन सा व्यक्ति होगा जो दौड़ कर नहीं जायेगा. ये बिल्कुल सही नहीं है. अगर मुख्यमंत्री का मैसेज आ जाये कि आपको मिलना है तो कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो नहीं जायेगा. मीडिया ने सवाल पूछा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि 20 दफे आपको कॉल किया गया लेकिन आप आये नहीं. सुनील सिंह ने कहा कि बड़े आदमी हैं, मुख्यमंत्री है, हम उनकी बात का कैसे प्रतिकार कर सकते हैं.
नीतीश से नहीं हमको अपनी पार्टी से मतलब है
सुनील सिंह ने कहा कि मुझे किसी के शंका करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमको अपनी पार्टी से मतलब है. हम 27 साल से लालू जी के साथ हैं और जब तक जिंदा हैं तब तक लालू जी और उनके परिवार के साथ हैं. हम कोई पार्टी से जुड़े व्यक्ति नहीं है. हमारा परिवार का संबंध है. भावनात्मक संबंध है.
लालू ने बोलने से मना किया है
सुनील सिंह ने कहा कि वे इससे आगे कुछ नहीं बोलेंगे. मुझे मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मीडिया अगर कुछ भी पूछे तो कुछ नहीं बोलना है. ना हां बोलना है और ना ही ना बोलना है. चुपचाप रहना है. इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा. लेकिन हां-ना बोले बगैर सुनील सिंह ने नीतीश कुमार की तमाम बातों को गलत और झूठ करार दिया.