ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

लालू-नीतीश पर PK का तंज, कहा- लालू ने चरवाहा विद्यालय खोला..नीतीश ने शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर सभी को चरवाहा बना दिया

14-Mar-2023 08:16 PM

By First Bihar

SARAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि  बिहार में लालू ने चरवाहा विद्यालय खोला और नीतीश ने शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर सभी को चरवाहा बना दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सरकारी स्कूल और कॉलेज नाम के लिए चल रहे हैं जहां पढ़ाई लिखाई होती ही नहीं है।


जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के एकमा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोगों को कुछ और समझ में आता हो या न आता हो, लेकिन राजनीति बहुत अच्छे से समझ आती है। जहां भी चार आदमी बैठ जाते हैं वो दिन रात राजनीति की ही बात करते हैं। लेकिन उनको अपनी चिंता नहीं है, देश तभी मजबूत होगा जब आप अपनी और अपने बच्चों की चिंता करेंगे। जो अपनी चिंता नहीं कर रहा है वो देश की क्या चिंता करेगा। राष्ट्रवाद के नाम पर जो वोट आप देते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। 


राष्ट्रवाद के नाम पर बिहार को अनपढ़ बना दिया गया है। यदि बिहार अनपढ़ रहेगा तो उससे देश कमजोर होगा या मजबूत होगा? लालू जी ने अपने राज में चरवाहा स्कूल खोले थे और नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके सब को चरवाहा बना दिया है। स्कूल-कॉलेज बिहार में नाम के लिए चल रहे हैं, पढ़ाई दोनों में से कहीं नहीं हो रही है। बिहार की हालत इसलिए खराब है, क्योंकि एक आदमी चरवाहा स्कूल खोल रहा था और एक चरवाहा बना रहा है।