ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / लालू की बेटी रोहणी आचार्य का BJP पर तीखा तंज, कहा ... माता...

लालू की बेटी रोहणी आचार्य का BJP पर तीखा तंज, कहा ... माता सीता को गालियां दे रहे भाजपा के लोग, वह कैसे रखेंगे भगवान राम मान

08-Apr-2024 10:36 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। साथ ही प्रत्याशी जनसंपर्क में भी जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब लालू यादव की बेटी रोहाणी आचार्य ने भाजपा को लेकर तीखा तंज किया है। रोहाणी आचार्य ने कहा कि भाजपा के लोग माता सीता को गाली दिलवा रहे हैं। ये लोग राम की क्या इज्जत करेंगे। 


दरअसल, रोहणी आचर्य पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। वह सारण सीट से चुनाव लड़ रही है। ऐसे में वह लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सारण रवाना होने से पहले पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए और भाजपा को निशाने पर लेकर रोहाणी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जाने से हमने कभी मना नहीं किया था। बचपन से ही हम लोग कोई भी काम करने से पहले भगवान की पूजा करते हैं और मां-बाप का आशीर्वाद लेते हैं। सिर्फ राम मंदिर नहीं वह लोग तो सीता को भी गाली दे रहे हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है कि वह राम की भी इज्जत नहीं करते।


रोहणी आचार्य ने कहा कि हमलोग माता सीता की पूजा करते हैं। बिहार माता सीता की जन्मभूमि है। लेकिन वह लोग सीता को भी गाली देते हैं और उनकी बेइज्जती करते हैं। ऐसे लोगों को भाजपा अपने साथ रखती है। इस बार बिहार की माताएं-बहनें उन्हें उचित जवाब देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आने का बहुत पहले से मन था। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी और उन चीजों की वजह से मैं चुनाव मैदान में नहीं उतर पाई।  


उधर, नीतीश कुमार के पीएम मोदी के शरण में जाने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि वह तो पहले ही उनके शरण में जाकर नतमस्तक हो चुके हैं। अब उनमें बचा ही क्या है, जो कुछ नया कहा जाए उनके बारे में। इसलिए उनके बारे में कुछ बोलने से कोई फायदा नहीं है। वहां इस बात की होड़ मची कि कौन कितना अधिक फेंक सकता है।