ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ललन सिंह की हुई ताजपेशी, लगातार दूसरी बार बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश ने दी बधाई

ललन सिंह की हुई ताजपेशी, लगातार दूसरी बार बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश ने दी बधाई

10-Dec-2022 04:19 PM

PATNA  : जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर से राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। जेडीयू के तरफ से आधिकारिक तौर पर इनके नाम की घोषणा कर दी है। इस दौरान खुद बिहार के मुख्यमंत्री ओर पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार मौजूद रहे। ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सर्टिफिकेट खुद सीएम ने ही उनको दिया। इस दौरान पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहें। 


बता दें कि, जेडीयू के तरफ से दूसरी बार ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  की कुर्सी सौंपी गई है। इससे पहले 05 दिसंबर को मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद ललन सिंह के अलावा जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए और किसी ने भी आखिरी वक्त तक नामांकन नहीं किया था।  जिसके बाद अब आज पार्टी के  राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को सर्टिफिकेट दे दिया गया।


गौरतलब हो कि, ललन सिंह ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पर्चा भरा था। ललन सिंह ने तीन अगल-अलग सेट में पर्चा भरा था। इस दौरान पहले सेट में खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ललन सिंह के प्रस्तावक बने थे। हालांकि, इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के नेता संजय झा,बिजेंद्र प्रसाद यादव,  विजय कुमार चौधरी शामिल थे। जबकि जबकि दूसरे सेट में प्रस्तावक में झारखंड में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो व पार्टी के अन्य नेता शामिल थे। जिसके बाद ललन सिंह को निर्विरोध जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।