खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jul-2023 12:43 PM
By First Bihar
PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद बिहार की राजनीति में गर्माहट आ गई है। एनसीपी में हुई टूट के लिए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को जिम्मेवार बताया है। अब ललन सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले ललन सिंह खुद को देखें कि उन्होंने क्या किया है। खुद जनादेश का अपहरण करने वाले दूसरों को नसीहत दे रहे हैं।
महाराष्ट्र में एनसीपी में टूट पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि जनादेश का अपमान हुआ है, इसपर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि खुद जेडीयू ने जिस तरह से बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहिंया कर सरकार बनाया, उसके बारे में ललन सिंह को बताना चाहिए। ललन सिंह बताएं कि उन्होंने जो किया क्या वह ठीक था, उसपर क्यों नहीं बोलते हैं। आज बीजेपी को लोगों का समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में वे बीजेपी से जुड़ रहे हैं तो दर्द क्यों हो रहा है।
विजय सिन्हा ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी, महाराष्ट्र से शुरू हुआ सियासी उलटफेर बिहार की तरफ प्रस्थान करने वाला है। महाराष्ट्र का खेल ललन सिंह जैसे लोगों को सबक सीखाने के लिए काफी है। बार बार पलटी मारने की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। बीजेपी ने उस वक्त भी कहा था कि जनादेश का अपमान मत कीजिए और जनता से जनादेश लीजिए। विधानसभा भंग कर जनता के बीच जाइए लेकिन उस समय तो खुद को सफल राजनेता बता रहे थे। नीतीश के हाथ से सत्ता जानेवाली है और बहुत जल्द उन्हें अपनी करनी का फल मिलने वाला है।