ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ललन सिंह बताएं छपास रोग से ग्रसित कौन, सुशील मोदी बोले- SC के...

ललन सिंह बताएं छपास रोग से ग्रसित कौन, सुशील मोदी बोले- SC के नए आदेश के बाद क्या करेगी सरकार?

01-Dec-2022 09:57 PM

PATNA: बिहार में निकाय चुनाव की नई तारीखों के एलान के बाद एक बार फिर से सरकार और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच वार और पलटवार का दौर चल रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को कहा था कि सुशील मोदी छपास रोग से ग्रसित हैं और वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़े बिना आरोप लगाते हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ललन सिंह से पूछा है कि वे बताएं कि छपास की बीमारी किसे है। सुशील मोदी ने पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले आदेश में सुधार कर लिया है, ऐसे में अब सरकार क्या करेगी।


सुशील मोदी ने ललन सिंह पर पलटवार करते हुए लिखा है कि, ' ललन सिंह छपास की बीमारी किसे है ? para 4 को ग़ौर से देखिए। Extremely Backward है की नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर के आदेश में सुधार कर लिया है। अब सरकार क्या करेगी? EBC कमीशन की रिपोर्ट का क्या होगा ?' सुशील मोदी पूछा हैं कि 'सुप्रीम कोर्ट ने 28 Nov के आदेश में संशोधन कर Economically को Extremely Backward कर दिया है ?अब सरकार EBC कमीशन की रिपोर्ट वापस लेगी ?' सुशील मोदी ने अपने ट्वीट के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉप को भी शेयर किया है।


बता दें कि अतिपिछड़ा आयोग के डेडिकेटेड कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बाद सुशील मोदी ने बिहार में निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था। सुशील मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग बनाया जाना था लेकिन नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा आयोग को ही डेडिकेटेड कमीशन अधिसूचित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी लगातार यह मांग करती रही कि नए आयोग का गठन किया जाए लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े रहे। जिसपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सुशील मोदी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठीक से पढ़ने की नसीहत दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सुधार करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। जिस पर सुशील मोदी ने ललन सिंह से पूछा है कि छपार रोग से ग्रसित कौन है।