ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

लखीसराय में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं, विधानसभा अध्यक्ष भी भगवान को याद करने को कह चुके हैं

लखीसराय में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं, विधानसभा अध्यक्ष भी भगवान को याद करने को कह चुके हैं

21-May-2021 05:15 PM

PATNA : कोरोना वायरस के बीच एक तरफ सरकार के दावे हैं तो दूसरी तरफ तो उन्हीं दावों को मुंह चिढ़ाते जमीनी सच्चाई मामला लखीसराय जिले का है, यहां कोरोना के सैकड़ों मरीज हर दिन पाए जा रहे हैं. लेकिन सरकार के किसी भी अस्पताल में यह सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. अगर लखीसराय के किसी मरीज को सिटी स्कैन कर आना होगा तो इसके लिए उन्हें आसपास के जिलों में जाना पड़ता है. कोरोना संक्रमण के दौर में लंग्स की जांच के लिए सिटी स्कैन बेहद जरूरी हो चुका है. लेकिन जिले की सीएचसी और पीएचसी की बात तो दूर सदर अस्पताल तक में भी सीटी स्कैन मशीन नहीं है. 12 लाख से ज्यादा आबादी वाले लखीसराय जिले में सिटी स्कैन की सुविधा लेने के लिए लोगों को 30 से 50 किलोमीटर की दूरी जाकर दूसरे जिले में जाना पड़ता है. 


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से विधायक हैं कोरोना वायरस के दौर में विजय कुमार सिन्हा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के का इस्तेमाल करने को लेकर अपील करते रहे हैं. पिछले दिनों भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने भगवान पर भरोसा करने की सलाह दी थी. शायद विजय कुमार सिन्हा भी इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति क्या है. लखीसराय एक ऐसा जिला है, जहां से कई प्रभावशाली राजनेता आते हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह भी यहीं से ताल्लुक रखते हैं. बावजूद इसके जिले में सिटी स्कैन जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है. 


जिले के सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र कुमार चौधरी के मुताबिक लखीसराय सदर अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा विभागीय स्तर पर उपलब्ध नहीं कराई गई है.  मरीजों को जरूरत पड़ने पर विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भेजा जाता है.  यहां एचआरसीटी की सुविधा उपलब्ध है सीटी स्कैन की सुविधा बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है. 


आपको बता दें कि लखीसराय जिले में एक सदर अस्पताल एक रेफरल हॉस्पिटल और दो सीएचसी के अलावे 23 एपीएचसी काम कर रहे हैं सरकारी स्तर पर सीटी स्कैन की व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है. कोरोना वायरस की लहर का पीका कर निकल चुका है. ऐसे में इस बात को बखूबी समझा जा सकता है कि मरीजों और उनके परिजनों को किस तरह की परेशानी होती होगी. 


लखीसराय जिले के विद्यापीठ चौक के पास एक सीटी स्कैन सेंटर कुछ साल पहले से संचालित हो रहा था लेकिन कोरोना काल में यह सिटी स्कैन सेंटर भी बंद कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है और इस इलाके से ताल्लुक रखने वाले तमाम सियासी दिग्गजों जिले के लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं.