NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
21-Nov-2023 11:44 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में छठ पूजा के दौरान लखीसराय में मौके पर सुबह वाले अर्घ्य के दिन सोमवार को घाट से लौट रहे एक परिवार पर सनकी युवक ने ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों को गोली लगी थी। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई थी। जबकि घर के चार सदस्य घायल हैं। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को जांच और पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में हुई घटना पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का मामला है। फायरिंग करने वाले आरोपित युवक आशीष चौधरी ने पांच साल पहले ही दुर्गा कुमारी से शादी की थी। आशीष चौधरी को इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके चलते बात यहां तक पहुंच गई।
वहीं,विवादों के बाद दुर्गा कुमारी ने आशीष के साथ रहने से मना कर दिया था। हालांकि आशीष चौधरी उसे अपने साथ रखना चाहता था। दुर्गा के माता-पिता से भी दुर्गा को अपने साथ रखने के संबंध में आशीष की बातचीत हुई थी। हालांकि लड़की के माता-पिता भी नहीं माने. इसी आक्रोश में आशीष चौधरी ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि जातीय तनाव जैसी अब तक कोई बात नहीं है। आशीष चौधरी द्वारा लिखित दस पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है। इसमें इन सारी बातों का जिक्र किया गया है।आशीष चौधरी के चार सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है। पुलिस की टीम आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
उधर, लखीसराय में सोमवार की सुबह छह लोगों पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई थी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से तीन लोगों का पटना में और एक का लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में मृतक दोनों भाइयों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। गोलीबारी के बाद शुरुआत में यह बात सामने नहीं आई थी कि आशीष और दुर्गा की शादी पहले ही हो चुकी है। पुलिस को जांच के दौरान मिले नोट और आशीष के चार सहयोगियों से पूछताछ के बाद कुछ-कुछ चीजें सामने आ रही हैं।