बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
07-Aug-2022 07:31 AM
PATNA : आरटीपीएस काउंटर पर आचरण, आय, आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशनी जल्द ही खत्म हो जाएगा. अब लोगों को सर्वर की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. बेल्ट्रान परिसर में डाटा सेंटर-2 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. एक माह के अंदर डाटा सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके निर्माण के बाद लोगों को आचरण, आय, आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या नहीं होगी.
बता दें कि पहले से एक डाटा सेंटर चल रहा है लेकिन सर्वर पर यूजर्स की संख्या अधिक होने से अक्सर यह धीमा रहता है. सबसे अधिक सर्वर धीमा रहने की परेशानी से युवा प्रभावित हैं. अधिकारियों ने बताया कि डाटा सेंटर-2 में अत्याधुनिक मशीन स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता पहले वाले डाटा सेंटर से काफी अधिक है. पटना के सभी अंचलों में शनिवार को भीआरटीपीएस का सर्वर काफी धीमा रहा.
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सर्वर काफी धीमा रहा. लेकिन शाम छह बजे के बाद सर्वर सामान्य हो गया. अधिकारियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सर्वर के यूजर्स की संख्या अधिक है इसलिए धीमा था. जब तक डाटा सेंटर-2 बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक यह समस्या बनी रहेगी.