ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / लगातार दूसरे दिन भी अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप, दहशत में ग्रामीण

लगातार दूसरे दिन भी अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप, दहशत में ग्रामीण

29-Dec-2020 02:03 PM

By DHEERAJ

JAMUI :मलयपुर थाना क्षेत्र के अंजन पुल के  बगल में लगातार दूसरे दिन भी अजगर सांप निकलने के बाद हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके. 

बता दें 28 दिसंबर की सुबह मलयपुर अंजन  पुल  पर एक बड़ा सा अजगर सांप देखा गया.  लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सांप नहीं पकड़ा जा सका. 29 दिसंबर को लोगों ने दोबारा सांप को देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया. 

इस इलाके में लोग सुबह मॉर्निंग वॉक करते हैं और बच्चे नदी किनारे खेलने जाते हैं. इलाके में अजगर देखे जाने के बाद लोगों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि बच्चों को कहीं ये अजगर नुकसान न पहुंचा दे.  ग्रामीणों ने इसकी सूचना  मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार को दे दी  है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि लगातार उस जगह पर सांप निकलने की सूचना मिली है. इस बात को नजर में रखा गया है जल्द ही सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.