हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 11:09 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी करना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया. लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने पर उनके सब्र का बांध टूट गया और छात्राओं ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी. मार खाने के बाद मनचले के सिर से छेड़खानी करने का भूत उतर गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल ललित नारायण मिथिला विवि के कमला पीजी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के साथ बुधवार को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति छेड़खानी कर रहा था. लड़कियों को देखकर मनचला अश्लील हरकत करने लगा जिसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और सब लड़कियों ने मिलकर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी. काफी देर तक चप्पलों से लड़कियों ने उसकी कुटाई की, जिसके बाद विवि थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जब आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आई तब पीछे-पीछे लड़कियां भी थाने पहुंची और एफआईआर के लिए लिखित शिकायत दी, लेकिन विवि प्रशासन ने लड़कियों का सहयोग नहीं किया. हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने थाने पहुंचकर लड़कियों को वहां से हॉस्टल लौटा दिया और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की. छात्राओं ने बताया मनचले उनके साथ अक्सर छेड़खानी करते हैं. लड़के उनके हॉस्टल के आगे आकर फब्तियां कसते हैं और अश्लील हरकत भी करते हैं. पूरा विवि कैंपस मनचलों का अड्डा बना रहता है. सुरक्षा गार्ड का कहीं अता-पता नहीं रहता है. कई बार छात्राओं ने विवि प्रशासन से इसकी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उधर, विवि के प्रॉक्टर डॉ. अजीत चौधरी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. छात्राओं की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए और पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे.